नोटबंदी, GST से तंग जनता BJP को सबक सिखाने जा रही

नोट बंदी,जीएसटी और गलत लाक डाउन से परेशान होकर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने जा रही है।

Update: 2020-11-03 14:31 GMT

देवरिया। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने दावा किया है कि प्रदेश की जनता नोट बंदी,जीएसटी और गलत लाक डाउन से परेशान होकर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को सबक सिखाने जा रही है।

रमाशंकर विद्यार्थी ने मंगलवार को यहां कहा कि बढ़ती बेरोजगारी,उजड़ती कानून व्यवस्था,भ्रष्टाचार और बढ़ती मंहगाई का गुस्सा प्रदेश की जनता ने आज ईवीएम में उतारा है। उन्होंने दावा किया कि परेशान सरकारी कर्मचारियों ने भी इस चुनाव में सबक सिखाने का काम किया है।

उन्होंने कहा " मुझे भरोसा है कि उपचुनाव में भाजपा की करारी हार होने जा रही है तथा कहा कि मुझे भरोसा है कि इस चुनाव में भाजपा की पराजय के बाद भाजपा की नीतियों में बदलाव होंगे और जनता के हित के फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि मतदान का प्रतिशत कम होना यह दर्शाता है कि जनता नाखुश हैं।"

रमाशंकर विद्यार्थी ने दावा किया प्रदेश की बात सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा सातों सीटों पर जीतने जा रही है और समाज के सभी वर्गों का सपा पर भरोसा रहा है।

Tags:    

Similar News