कांग्रेसी उतरे सड़कों पर-निकाली रोष रैली- राजभवन के बाहर प्रदर्शन

वहां पर रह रही महिलाओं के खिलाफ बलात्कार की घटनाओं से अराजकता का माहौल बना हुआ है।;

Update: 2024-12-18 08:39 GMT

शिमला। राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरते हुए शिमला से लेकर राज भवन तक रोष रैली निकाली। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री वहां के लोगों की सुध नहीं ले रहे हैं।

बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ होटल राहत से लेकर राजभवन तक रोष रैली निकालकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में राजभवन के बाहर चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता मणिपुर में बढ़ती हिंसा, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, अमेरिका की अदालत में अदानी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और पूंजी पतियों को संरक्षण देने के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पिछले तकरीबन डेढ़ साल से मणिपुर राज्य हिंसा की आग में झुलस रहा है। वहां पर रह रही महिलाओं के खिलाफ बलात्कार की घटनाओं से अराजकता का माहौल बना हुआ है। लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर के लोगों की सुध नहीं ले रहे हैं।Full View

Tags:    

Similar News