पूर्व सांसद के साथ पुलिस की बदतमीजी को देख प्रियंका ने की टिप्पणी

सावित्री बाई फुले वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव में बहराइच के बहला से विधाायक चुनी गई थी।

Update: 2021-10-06 06:41 GMT

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी जाते समय सावित्री बाई फुल के साथ पुलिस कर रही हाथापाई की वायरल वीडियो को देखकर दुःख जताते हुए ट्वीट किया है।

सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्विटर पर सावित्री बाई फुले का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है यह वीडियो लखीमपुर खीरी में जाने वक्त की है। सावित्री बाई फुले वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव में बहराइच के बहला से विधाायक चुनी गई थी। इसके बाद वर्ष 2014 में लोकसभा सांसद चुनी गई। इसके बाद सावित्री बाई फुले ने वर्ष 2018 में समाज को बांटने की राजनीति का आरोप लगाकर बीजेपी छोड़ दी थी। लखीमपुर खीरी में जाते समय पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस वीडियो को देख प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि तुम्हारे साथ इस तरह का व्यवहार देखकर दुख हुआ। लड़ती रहो, डटी रहो।



Tags:    

Similar News