कांग्रेस ने सोनिया गांधी की मदद के लिए बनाई स्पेशल कमेटी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी।

Update: 2020-09-12 04:17 GMT

नयी दिल्ली कांग्रेस ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करने के साथ ही आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मदद के लिए छह सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समिति में सभी छह वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। यह समिति कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव होने तक सोनिया गांधी की मदद करती रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस समिति में ए के एंटनी, अहमद पटेल , अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल , मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला को शामिल किया गया है।

Tags:    

Similar News