बिना परमिशन महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का मार्च

76 वीं की वर्षगांठ पर अखिल कांग्रेस कमेटी ने महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में मुख्यालय से राजधानी में मार्च निकाला।

Update: 2022-08-15 08:59 GMT

नई दिल्ली। आजादी की 76 वीं की वर्षगांठ के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में आज मुख्यालय से राजधानी में मार्च निकाला गया है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कार्यकर्ता कांग्रेस ेके राजधानी स्थित मुख्यालय से नारेबाजी करते हुए राजधानी की सड़कों पर निकले। महात्मा गांधी के शहीदी स्थल पर पहुंचकर राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने बापू को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोमवार को आजादी की 76 वीं वर्षगांठ के मौके पर देश की सबसे बड़ी दूसरी पार्टी कांग्रेस की ओर से महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में मार्च निकाला गया। राजधानी स्थित कांग्रेस के मुख्यालय से पार्टी नेता राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे जोशों खरोस के साथ नारेबाजी करते निकले। राजधानी की सड़कों से गुजरने के बाद कांग्रेस का विरोध मार्च उस स्थान पर पहुंचा जहां पर महात्मा गांधी शहीद हुए थे।

बापू के शहीदी स्थल पर काग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य सभी कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बापू को श्रद्धांजलि देने के बाद मार्च समाप्त कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से मार्च निकालने के लिए पुलिस को बाकायदा प्रार्थना पत्र देते परमिशन मांगी गई थी। लेकिन पुलिस की ओर से जब मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी गई तो कांग्रेसजनों ने बिना परमिशन की महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में मार्च निकाल दिया।

पदयात्रा में शामिल हुई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने हाथ में तिरंगा लेकर चल रही थी। पदयात्रा में गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा आदि नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री के परिवारवाद वाले बयान पर टिप्पणी करने से मना कर दिया और कहा कि आज आजादी की सालगिरह है। इसलिए हम आज राजनीति की बात नहीं करेंगे। बात केवल आज देश की होगी।



 


Tags:    

Similar News