कांग्रेस ने बदले कई जिलाध्यक्ष व शहराध्यक्ष- अब्दुल्ला आरिफ बने नगराध्यक्ष

कांग्रेस कमेटी ने आज कई जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। उन्होंने मुजफ्फरनगर में राकेश पुंडीर को जिलाध्यक्ष बनाया

Update: 2022-01-30 08:12 GMT

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज कई जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। उन्होंने मुजफ्फरनगर में राकेश पुंडीर को जिलाध्यक्ष बनाया है।

मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संस्तुति के उपरांत उत्तर प्रदेश के अंतर्गत निम्नकित जनपदों में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्षों की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की है। कन्नौज में जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पटेल, शहराध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा, हरदोई में जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय, मुजफ्फरनगर में जिलाध्यक्ष राकेश पुण्डीर, शहराध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ को बनाया है।

Tags:    

Similar News