कांग्रेस ने घोषित किये प्रत्याशी- लुधियाना से लड़ेंगे पंजाब प्रधान

अब केवल फिरोजपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम का ऐलान बाकी रह गया है।

Update: 2024-04-29 08:32 GMT

चंडीगढ़। कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर एक बार फिर से अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। लुधियाना से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

सोमवार को कांग्रेस की ओर से पंजाब के भीतर चार लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया है।


पंथक सीट के रूप में विख्यात श्री आनंदपुर साहिब से हिंदू चेहरे के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले विजय इंदर सिंह सिंगला पर कांग्रेस की ओर से अपना दांव खेला गया है।

खडूर साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा कुलबीर सिंह जीरा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतर गया है। गुरदासपुर लोकसभा सीट से राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा को कांग्रेस द्वारा चुनाव मैदान में उतारा गया है। अब केवल फिरोजपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम का ऐलान बाकी रह गया है।

Tags:    

Similar News