मुख्यमंत्री की बहन छोड़ेगी भाई का साथ और थाम सकती है हाथ

मुख्यमंत्री की बहन शर्मिला अपने भाई का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकती है।

Update: 2024-01-02 06:05 GMT

नई दिल्ली। भाई के साथ सियासी अनबन के चलते अब मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला अपने भाई का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकती है।

 गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मुखिया जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला के बीच राजनीतिक मतभेद चल रहे थे। इसके साथ ही अब जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला ने अपने भाई का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने जा रही है। बताया जा रहा है कि तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद शर्मिला ने कांग्रेस में शामिल होने का मन बनाया था।

अपने भाई से राजनीतिक मतभेद के चलते ही शर्मिला ने वाईएसआर तेलंगाना पार्टी के गठन की घोषणा की थी और उन्होंने तत्कालीन के चंद्रशेखर राव की सरकार के खिलाफ अभियान भी शुरू कर दिया था लेकिन तेलंगाना में कांग्रेस के प्रति रुझान को देखते हुए शर्मिला ने तेलंगाना में चुनाव नहीं लड़ा था। तभी यह माना जा रहा था कि विधानसभा के चुनाव के बाद शर्मिला अपने भाई मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थम सकती हैं।

Tags:    

Similar News