BSP नेता हाथी की सवारी छोड़कर BJP में हुए शामिल
बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होने कहा था कि वह पिछले 25 वर्ष से बसपा के सक्रिय सदस्य रहे;
आगरा। बहुजन समाज पार्टी के निलंबित विधायक रामवीर उपाध्याय ने शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
हाथरस जिले की सादाबाद सीट से विधायक उपाध्याय ने शुक्रवार को बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी थी। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत माहेश्वरी ने उपाध्याय को सदस्यता ग्रहण करायी।
बसपा के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में शामिल उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा था कि बसपा अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है। बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होने कहा था कि वह पिछले 25 वर्ष से बसपा के सक्रिय सदस्य रहे और पार्टी के लगातार घटते जनसमर्थन के लिये आगाह भी किया मगर पार्टी नेतृत्व ने इसकी समीक्षा नहीं की।