टिकट वापस करने वाले सिंगर को बीजेपी ने दिखाया बाहर का रास्ता

काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था।

Update: 2024-05-22 08:25 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से दिए गए टिकट को लौटाने के बाद काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय इलेक्शन लड़ रहे भोजपुरी गायक को बाहर का रास्ता दिखाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का टिकट वापस लौटाकर काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय इलेक्शन लड़ रहे भोजपुरी गायक पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी द्वारा निष्कासित कर दिया गया है।


भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किए गए भोजपुरी गायक पवन सिंह काराकाट लोक सभा सीट से एनडीए उम्मीदवार तथा राष्ट्रीय लोकमोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि भोजपुरी गायक पवन सिंह द्वारा काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से भारतीय जनता पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

उल्लेखनीय है कि काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय इलेक्शन लड़ रहे भोजपुरी गायक पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था। लेकिन बाद में उन्होंने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। क्योंकि पवन सिंह बिहार की आरा लोकसभा सीट से इलेक्शन लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें आरा लोकसभा सीट से टिकट देने से इनकार कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी के इस इंकार के बाद पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था।

Tags:    

Similar News