BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकालकर जगाया देशभक्ति का जज्बा

उर्दू गेट पर तिरंगा यात्रा का समापन करते हुए लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया

Update: 2022-08-07 14:00 GMT

देवबंद। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा ने शहरवासियों के बीच देशभक्ति का जज्बा उत्पन्न कर दिया। उर्दू गेट पर तिरंगा यात्रा का समापन करते हुए सभी लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया।

रविवार को इस्लामिक शिक्षा के प्रमुख केंद्र देवबंद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी ज़ाकिर हुसैन व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष जावेद मलिक के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहें अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान मे भागीदारी निभाने को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा ने तीन करोड़ घरों पर झंडा लगाने का अभियान शुरू किया है, जिसमे एक करोड़ घरों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वयं एवं समाज के सहयोग से झंडा एवं ध्वज हेतु डंडा आदि लेकर घरों पर ध्वज लगवाने का कार्य करेंगे।


इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए देवबन्द मे तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया। जिससे माध्यम से समाज के लोगों मे चेतना जगाकर अल्पसंख्यक समुदाय के ज्यादा से ज्यादा घरों पर तिरंगा लहराया जा सके। रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन ने व क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने देवबन्द से तिरंगा यात्रा का आगाज़ किया, जिसमे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शहर भर में तिरंगा यात्रा निकालने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर उर्दू गेट पर तिरंगा यात्रा का समापन किया।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सहारनपुर जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कँवरबीर सिंह, उपाध्यक्ष सगीर प्रधान, महामंत्री अहसान राव, सलाउद्दीन सैफी, एज़ाज़ मलिक, दाऊद गौड़, आरिफ हवारी, भाषा विभाग के सदस्य अनवर सैफी, मदरसा बोर्ड के सदस्य इमरान अहमद, शारिक जिया, कमल चुग, वकील अल्वी, फ़ख्रऊ मलिक, नईम मलिक, समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News