कन्फ्यूजन में हैं भाजपा CM : प्रियंका गांधी
असम के लोगों को पांच गारंटियां हैं। असम के लोगों को ये गारंटी काफी भा रही हैं।;
गुवाहटी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज असम में कई चुनावी रैलियों को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने असम के लोगों को पांच गारंटियां हैं। असम के लोगों को ये गारंटी काफी भा रही हैं।
प्रियंका गांधी ने विगत दिवस से असम दौरे की शुरूआत की थी। आज शारूपाथर में जनसभा को सम्बोधित किया। इसके बाद वे कलियाबोर में गई, जहां उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया। इसके बाद वे बोर्डोवा सतारा में श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने बोडो नागांव (बतरावा विधानसभा क्षेत्र) में जनसभा को सम्बोधित किया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज जगतगुरु महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर माथा टेकने का सौभाग्य मिला। श्रीमंत शंकरदेव जी का सत्य, अहिंसा एवं साम्य मैत्री भाव का संदेश युगों-युगों तक समाज के लिए हितकारी होगा।
वहीं प्रियंका गांधी ने दूसरा ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस ने 5 गारंटी देकर असम के उन्नयन का क्लियर रोडमैप दिया है। भाजपा के दो सीएम पिछले घोषणा पत्र के धोखे एवं असम की चाभी दिल्ली में देने की छटपटाहट से कंफ्यूजन में है। हम दो हमारे दो और भाजपा के सिंडीकेट राज को असम की जनता नकार रही है। अपनी जनसभाओं के दौरान प्रियंका गांधी ने पांच गारंटियां असम के लोगों को दी हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है, तो कांग्रेस जो गारंटी दे रही है, वह अवश्य ही पूर्ण की जायेगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि पहली गारंटी यह है कि हम असम के लोगों को रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि पांच लाख लोगों को रोजगार दिया जायेगा। दूसरी गारंटी यह है कि किसी भी हालत में असम में सीएए को लागू नहीं होने दिया जायेगा। तीसरी गारंटी यह है कि किसी भी हालत में असम की संस्कृति पर आंच नहीं आने दी जायेगी। चैथी गारंटी यह है कि आपको असमिया सीएम मिलेगा। हर माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। पांचवीं गारंटी है कि चाय जनजाति की महिलाओं की दिहाड़ी हर हाल में 365 रुपये होगी और महिलाओं को प्रत्येक माह दो हजार रुपये दिये जायेंगे। प्रियंका का यह दूसरा असम दौरा है। इससे पूर्व भी वे हाल ही में असम का दौरा कर चुकी हैं, जिसका आगाज उन्होंने गुवाहटी स्थित मां कामाख्या के दर्शन कर किया था। इस दौरान उन्होंने चाय जनजाति के लोगों के साथ समय व्यतीत किया था और उनके साथ नृत्य का लुत्फ भी उठाया था। इस दौरान उन्होंने लोगों को यही संदेश देने की कोशिश की थी, वे भी उन्हीं की तरह एक आम इंसान हैं। इस बार का प्रियंका का दौरा भी काफी सफल रहा है। असम के लोगों का प्रियंका का काफी समर्थन मिलता दिखाई दिया। उनकी जनसभाओं में लोगों की काफी भीड़ रही।