दिखाई दिया नुकसान तो पूर्व MLC का BJP ने निष्कासन किया रद्द

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के मुताबिक एमएलसी रहे यशवंत सिंह का निष्कासन रद्द कर दिया है

Update: 2024-04-29 05:00 GMT

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने निर्दलीय इलेक्शन लड़ने की तैयारी कर रहे पूर्व एमएलसी का निष्कासन रद्द करते हुए उनसे पार्टी के विचारों के प्रति समर्पण एवं निष्ठा के साथ पूर्ण मनोयोग से फिर काम करने की आशा व्यक्त की है।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से जारी की गई चिट्ठी के मुताबिक विधान परिषद के सदस्य रहे यशवंत सिंह का निष्कासन रद्द कर दिया गया है।सोमवार को जारी की गई इस चिट्ठी में बताया गया है कि पार्टी द्वारा पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का किया गया निष्कासन सम्यक विचारोपरांत समाप्त कर दिया गया है।

चिट्ठी में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस बात की आशा जताई गई है कि पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह पुनः पार्टी के विचारों के प्रति समर्पण एवं निष्ठा के साथ पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। मौजूदा लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत पूर्व एमएलसी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर इलेक्शन लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

माना जा रहा है कि यदि पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इलेक्शन लड़ने के लिए मैदान में उतरते तो उससे बीजेपी को वोटों के नुकसान होने का अंदेशा था।माना जा रहा है कि वोटो के नुकसान से पार्टी उम्मीदवार को बचाने के लिए ही पूर्व एमएलसी का भाजपा द्वारा निष्कासन रद्द किया गया है।


Full View


Tags:    

Similar News