विधानसभा चुनाव को लेकर गली-गली के लिए बड़ा प्लान, मुसलमान को BJP के...

भाजपा ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन जताने के लिए अपनी जान लगा रखी है।

Update: 2023-11-10 08:08 GMT

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के बीच 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव की चर्चाएं अभी तक रुकी नहीं है। भाजपा ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन जताने के लिए अपनी जान लगा रखी है, इसके बाद अब खबर मिल रही है कि इस बार भाजपा मुस्लिम समर्थन को बढ़ाने और उन्हें वोट में तब्दील करने की तैयारी कर रही है। इसी के चलते पार्टी ने “मोदी मित्रों” की भी नियुक्ति की है।

दरअसल आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियों ने अपने दिन और रात एक कर रखी है, जिसमें सभी तरह के हथकंडे पार्टीयों द्वारा अपनाएं जा रहे हैं। वहीं इसी बीच भाजपा भी विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के उद्देश्य से दिन और रात मेहनत कर रही है। आपको बता दें रॉयटर्स के बीच में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दकी ने जानकारी देते हुए बताया है कि भाजपा शिक्षक उद्धमी मौलानाओं और रिटायर हो चुके सरकारी कर्मचारियों की अब तलाश कर रही है। जो मोदी का मूल्यांकन करना चाहते हों। भाजपा पदाधिकारी का कहना है की 25 हजार से ज्यादा मुस्लिम मोदी को लगातार तीसरी बार जीतने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

Full View

बता दें कि कई बार ऐसा हुआ है जिसके बाद मुस्लिम और कुछ संगठनों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा के कुछ नेता उनके खिलाफ बोलने और करवाई करने में शामिल रहे हैं, जबकि इन बातों से पार्टी के मुस्लिम नेता सैयद जफर इस्लाम ने इनकार करते हुए कहा है कि मुस्लिम और हिंदू के बीच हिंसा की जड़ बड़ी ही गहराई के साथ फैली हुई है, लेकिन अब सुर्खियां सिर्फ इसलिए बटोरी जा रही है क्योंकि विरोधी दल इसका इस्तेमाल पार्टी पर हमला करने व खुद को सही साबित करने के लिए करते हैं।

Tags:    

Similar News