यूपी कांग्रेस की नई मीडिया टीम का ऐलान- इन्हें मिली जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय रॉय ने पहले अध्यक्ष की कमेटी में शामिल रहे छह प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट बाहर कर दिए गए हैं।;

Update: 2023-08-27 09:00 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय रॉय ने अपना कार्यभार संभालने के बाद संगठन की नई मीडिया टीम का एलान करते हुए 15 प्रवक्ता एवं 17 पैनलिस्ट शामिल किए हैं।रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष अजय रॉय ने अपना कार्यभार संभालने के चार दिन बाद ही अपनी पहली टीम का ऐलान कर दिया है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले अजय रॉय ने पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया को भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाया है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय रॉय ने पहले अध्यक्ष की कमेटी में शामिल रहे छह प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट बाहर कर दिए गए हैं। मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे डॉक्टर सीपी राय को भी कांग्रेस द्वारा अपना प्रवक्ता बनाया गया है।


कांग्रेस की नई मीडिया टीम में 15 प्रवक्ताओं की नियुक्त करने के अलावा 17 पेन लिस्ट शामिल किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से डिक्लेअर की गई कांग्रेस की नई मीडिया टीम की सूची इस प्रकार है....Full View

Tags:    

Similar News