आखिर निकल ही आया मुहूर्त-शिंदे कैबिनेट का कल होगा विस्तार

BJP की मदद से राज्य में अपनी सरकार बनाने वाले CM एकनाथ शिंदे की कैबिनेट के विस्तार का मुहूर्त आखिर का निकल ही आया है।

Update: 2022-08-08 10:52 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना से बगावत करते हुए भाजपा की मदद से राज्य में अपनी सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कैबिनेट के विस्तार का मुहूर्त आखिर का निकल ही आया है। मंगलवार यानी कल सवेरे 11.00 बजे शिंदे कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।

सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं डिप्टी सीएम भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के बीच कैबिनेट विस्तार के मुददे को लेकर बैठक हुई। काफी समय तक चली गहमागहमी के बाद मंगलवार को एकनाथ शिंदे सरकार की कैबिनेट के विस्तार का फैसला लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में आगामी 10 अगस्त से 17 अगस्त के बीच मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले मंत्रिमंडल का गठन होना जरूरी है। पिछले काफी समय से मंत्रीमंडल के गठन को लेकर शिंदे और फडणवीस के बीच खीचतान चल रही है। परंतु अब मानसून सत्र के चलते सीएम एवं डिप्टी सीएम द्वारा मंगलवार को कैबिनेट विस्तार का निर्णय लिया गया है।

Tags:    

Similar News