लेफ्टिनेंट गवर्नर का एक्शन- दिल्ली की सातवीं विधानसभा की भंग

विधानसभा की 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।;

Update: 2025-02-09 06:43 GMT

नई दिल्ली। राजधानी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के दूसरे दिन मुख्यमंत्री द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद एक्शन में आए लेफ्टिनेंट गवर्नर ने दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है।

रविवार को राजधानी दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग करते हुए इस बाबत विधिवत्त अधिसूचना जारी कर दी है।

लेफ्टिनेंट गवर्नर ने दिल्ली की सातवीं विधानसभा को उस समय भंग करने का ऐलान किया जब मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान करते हुए अपना त्यागपत्र लेफ्टिनेंट गवर्नर को सौंप दिया।

मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाली आतिशी मार्लेना ने कालकाजी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के चर्चित उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3580 वोटों से हराया है, हालांकि उनकी आम आदमी पार्टी इस बार हुए चुनाव में केवल 22 सीटों पर सिमट गई है।

जबकि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य विधानसभा की 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।Full View

Tags:    

Similar News