राष्ट्रपति चुनाव को लेकर AAP ने खोले अपने पत्ते-इन्हे देगी वोट

सांसद संजय सिंह ने कहा है कि हम NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन वोटिंग यशवंत सिन्हा को ही करेंगे।

Update: 2022-07-16 09:57 GMT

नई दिल्ली। देश में अगले राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर चल रही भारी गहमागहमी के बीच आम आदमी पार्टी की ओर से अब अपने पत्ते खोलते हुए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपने समर्थन का एलान किया है। सांसद संजय सिंह ने कहा है कि हम एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन वोटिंग यशवंत सिन्हा को ही करेंगे।

देश में अगले राष्ट्रपति के लिए आगामी 18 जुलाई को होने वाले मतदान को लेकर राजनीतिक दलों के भीतर चल रही भारी गहमागहमी के बीच शनिवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पार्टी के पत्ते खोलते हुए कहा है कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। सांसद संजय सिंह ने कहा है कि हम एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन हमारे विधायक संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को ही अपना वोट करेंगे।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, पंजाब के सांसद राघव चड्ढा एवं विधायक आतिशी तथा पीएसी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ जुड़ा हुआ नहीं है। आम आदमी पार्टी की देश के 2 राज्यों दिल्ली एवं पंजाब में सरकारें हैं।

Tags:    

Similar News