मां की हत्या कर किए टुकड़े-दिल की बनाई थी चटनी- क्रूर बेटे को सजा ए मौत

हत्या करने के बाद जालीम बेटे ने कूरता की सभी हदे पार करते हुए मां के शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया था

Update: 2021-07-09 06:28 GMT

नई दिल्ली। दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम देते हुए मां की हत्या करने के बाद उसके शव के कई टुकड़े कर दिल की चटनी बनाते हुए खाने वाले क्रूर बेटे को अदालत द्वारा सजा ए मौत की सजा सुनाई गई है। कोल्हापुर की सेशन कोर्ट ने दोषी को यह सजा सुनाई है।

दरअसल वर्ष 2017 की 28 अगस्त को कोल्हापुर में लगभग 28 वर्षीय सुनील नामक व्यक्ति ने शराब के रुपए ना मिलने पर अपनी 63 वर्षीय मां यल्लम्मा रामा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद जालीम बेटे ने कूरता की सभी हदे पार करते हुए मां के शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया था। इतना ही नहीं आरोपी बेटे ने मां के दिल के चटनी बनाई और उसे खा गया। कोल्हापुर पुलिस द्वारा की गई जांच में यह मामला सही पाया गया। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि सुनील ने शराब के रुपए ना मिलने के पश्चात अपनी 63 वर्षीय मां की नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। जिसकी देश भर में चर्चा हुई थी। हत्या करने के बाद सुनील ने अपनी मां के शव के कई टुकड़े किए और उनमें से कई हिस्सों को फ्राई करके खा गया था। यह मामला अतिरिक्त सेशन जज महेश कृष्णा जी जाधव की अदालत में चला। सरकारी वकील विवेक शुक्ला ने कहा है कि हमने अदालत से आरोपी को सजा-ए-मौत की मांग की थी। ऐसे क्रूरता और हत्या के मामलों में पहले भी मौत की सजा दी गई हैं। आरोपी दरिंदे ने अपनी ही मां की नृशंस हत्या कर दी और फिर शव के साथ वह हरकत की जिसके बारे में कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर एसएस मोरे ने डीएनए प्रोफाइलिंग के जरिए पड़ताल की थी। तमाम दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सेशन जज महेश कृष्णा जी जाधव ने 35 वर्षीय सुनील को आईपीसी की धारा 302 के तहत मां की हत्या का दोषी करार देते हुए उसे सजा ए मौत का ऐलान किया है।

Tags:    

Similar News