किसान के जनधन खाते में आये 15 लाख रूपये- अब आया बैंक का नोटिस

प्रधानमंत्री द्वारा जनधन खाते खुलवाये गये थे और वादा करते हुए कहा था कि उन खातों में 15 लाख रूपये आयेंगे।

Update: 2022-02-10 14:10 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री द्वारा जनधन खाते खुलवाये गये थे और वादा करते हुए कहा था कि उन खातों में 15 लाख रूपये आयेंगे। एक जनधन खाते से ही रिलेटिड मामला सामने आया है। एक किसान के जनधन खाते में 15 लाख रूपये आये। इसके करीब 5 माह बाद नोटिस आया कि वह रकम गलती से आ गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के जनपद औरगाबाद के पेठण तालुका निवासी एक किसान ने अपने पास में ही स्थित बैंक ऑफ बरोड़ा में अपना जनधन वाला खाता खुलवाया था। इस किसान के खाते में अचानक 15 लाख रूपये आ गये। जब इसकी जानकारी किसान को हुई तो वह फूला नहीं समाया। इसके बाद किसान ने सारे रूपयों को निकाल लिया। इतना ही नहीं इस किसान ने कुछ रूपयों से अपने घर बनवा लिया। इस किसान के खाते में आये 15 लाख रूपये की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो वह भी हैरान रह गये। 15 लाख रूपये आने के करीब 5 महीने बाद किसान पर नोटिस आया कि यह 15 लाख रूपये की रकम गलती से आपके खाते डल गई थी। यह पढ़ने के बाद किसान तुंरत बैंक में गया और उसने यह बात बताते हुए कि वह इतनी रकम कहां से लायेगा। वह तो सब किसान ने खर्च कर ली है। बैंक के अधिकारियों ने किसान से कहा कि वह रकम गलती से डल गई थी, जो आपको लौटानी पडेगी।

Tags:    

Similar News