ट्रम्प को सत्ता के साथ बीबी से भी मिलेगा तलाक!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता से हटने के बाद पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती जा रही है।

Update: 2021-02-13 22:30 GMT

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता से हटने के बाद पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती जा रही है।

बताया जा रहा है कि मेलानिया ट्रंप फ्लोरिडा जाने के बाद अपना ज्यादातर समय स्पा में बिता रही हैं। इसी कड़वाहट की वजह से मेलानिया और ट्रंप के बीच तलाक की अटकलें भी तेज होती जा रही हैं। यही नहीं मेलानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। वाइट हाउस से जाने के बाद से ही मेलानिया ट्रंप रहस्यमय तरीके से जनता से एकदम दूर हैं। मेलानिया ट्रंप को अंतिम बार 20 जनवरी को देखा गया था। इसके बाद से वह रहस्यमय तरीके से गायब हैं। उधर, डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों गोल्फ खेलकर अपना समय बिता रहे हैं। वहीं सुपर बाउल पार्टी में भी मेलानिया डोनाल्ड ट्रंप के साथ नहीं गई थीं। मेलानिया के इस व्यवहार से ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि वह तलाक ले सकती हैं। हालांकि अभी इसके कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए हैं।

हीफी 

Tags:    

Similar News