चुनाव आयोग का ऐलान- सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव- जानिए तारीख

लोकसभा चुनाव 2024 का आज ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे।

Update: 2024-03-16 10:31 GMT

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का आज ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आज लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कर दी है। इस बार यह लोकसभा के चुनाव सात चरण में होंगे। चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 96.88 करोड वोटर पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए वोट करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराएगा ।उन्होंने बताया कि इस बार इस बार 1.82 करोड़ वोटर पहली बार वोट करेंगे।

उन्होंने बताया कि पहला चरण 19 अप्रैल को , 26 अप्रैल को दूसरा, 7 मई को तीसरा, 13 मई को चौथा, 20 मई को पांचवा, 25 मई को छठा तथा 1 जून को सातवां चरण होगा। 4 जून को लोकसभा चुनाव के मतगणना होगी।

Tags:    

Similar News