फिट होगा, तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया- चैम्पियन अकादमी का शुभारम्भ

शरीर को चुस्त-दुरूस्त बनाने और सेल्फ डिफेंस की शिक्षा देने के लिए द चैम्पियन अकादमी का शुभारम्भ किया गया।

Update: 2021-02-15 14:39 GMT

मुजफ्फरनगर। शरीर को चुस्त-दुरूस्त बनाने और सेल्फ डिफेंस की शिक्षा देने के लिए द चैम्पियन अकादमी का शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि ताईक्वांडो, योगा का प्रशिक्षण देकर सभी को फिट बनाया जायेगा, जिससे कि देश फिट होगा। देश फिट होगा, तो तरक्की करेगा।

Full View


इंटरनेशनल ताईक्वांडो प्लेयर सुदर्शन कटारिया द्वारा एटूजेड काॅलोनी में द चैम्पियन्स अकादमी की स्थापना की गई है। इस अकादमी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डाॅ. राहुल कुशवाहा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सुदर्शन कटारिया द्वारा अकादमी खोली गई है, जिसमें ताईक्वांडो और योगा का प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ताईक्वांडो जहां सेल्फ डिफेंस सिखाती है, वहीं योगा शरीर को फिट करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फिटनेस पर जोर दिया जा रहा है। 

फिट होगा इंडिया, तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी मुजफ्फरनगर में ताईक्वांडो पर बहुत अधिक जोर दिया गया है और इसे सीखने के बाद बच्चे काफी आगे तक बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट का मतलब डिफेंस से होता है। डिफेंस इज दा बेस्ट ओफेंस। उन्होंने कहा कि अकादमी का शुभारम्भ होने से सेल्फ डिफेंस की शिक्षा मिलेगी। सुदर्शन कटारिया ने कहा कि लोगों को फिट रखने के टिप्स बताने के लिए अकादमी खोली गई हैं। जो बच्चे या फिर युवतियां, महिलाएं हैं, उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाये जायेंगे। आत्मरक्षा करना हमारा दायित्व है।

Tags:    

Similar News