इस एक्ट्रेस ने दिव्यांगों के लिए चलाई साइकल
आप इस एक्ट्रेस के साइकल चलाने पर उनपर नाज किए बिना नहीं रह पाएंगे।
मुंबई। सिनेमा स्क्रीन के सितारों को अक्सर बड़ी-बड़ी कारों में घूमते देखा जाता है लेकिन बीते दिन साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू लोगों के बीच साइकल पर सैर करती नजर आईं। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि लक्ष्मी मांचू ने दिव्यागों के सहायता के लिए पूरे 100 किलोमीटर तक साइकल की सवारी की। आप इस एक्ट्रेस के साइकल चलाने पर उनपर नाज किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस साइकल राइड की तस्वीरें खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू ने रविवार को हैदराबाद में एक नेक कारण के लिए 100 किलोमीटर साइकिलिंग को पूरा किया। उन्होंने इस पहल को खेल के लिए विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए पूरा किया। अब लक्ष्मी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनके फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं थक रहे हैं। (हिफी)