अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला पार्ट क्रिसमस 2021 में होगा रिलीज़

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला पार्ट क्रिसमस 2021 में रिलीज़ किया जायेगा;

Update: 2021-08-03 09:22 GMT

मुंबई। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला पार्ट क्रिसमस 2021 में रिलीज़ किया जायेगा।

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा: द राइज का पहला पार्ट क्रिसमस 2021 में रिलीज किया जाएगा। दूसरा पार्ट वर्ष 2022 में रिलीज़ किए जाने की उम्मीद की जा रही है।इस फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि इसमें आइकन स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना और फहद फासिल नज़र आयेंगे। जैसे ही फिल्म का पहला लुक रिलीज़ किया गया वैसे ही अल्लू अर्जुन के फैंस बीच उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन सुकुमार, और म्यूज़िक मेस्ट्रो देवी श्री प्रसाद के साथ एक बार फिर काम करेंगे।

मैत्री मूवी मेकर्स के निर्माता नवीन यरनेनी और वाई.रविशंकर ने कहा, "पुष्पा की कहानी एक्शन से भरपूर है, जिसमें ऐसे क्षण हैं जो दिल को छू जाते हैं और इस फिल्म को बनाना हमारे लिए बहुत ही मजेदार रहा। इस फिल्म ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है और हम यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि फिल्म के पहले भाग को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। हमें इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि फैंस इस फिल्म को देख इसकी पूरी टीम पर असीम प्यार बरसाए। हमने फैसला किया है कि हम इस फिल्म का दूसरा हिस्सा 2020 में रिलीज़ करेंगे।"

वार्ता

Tags:    

Similar News