श्वेता अग्रवाल ने आदित्य का काट लिया कान
आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल से शादी कर ली है। इन दोनों की जोड़ी काफी क्यूट लगती है। आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो उनके हनीमून का है जिसमें श्वेता ने आदित्य के कान को काट लिया।
आदित्य ने एक दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम रहीं गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल से शादी कर ली है। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। इनकी शादी में परिवार के अलावा इंडस्ट्री के कुछ खास लोग ही शामिल हुए। वहीं शादी के बाद दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं. शादी के बाद यह जोड़ा हनीमून मनाने कश्मीर गया था। आदित्य नारायण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हनीमून का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आदित्य अपनी और श्वेता की सेल्फी वीडियो बना रहे होते हैं, तभी श्वेता उन्हें पहले गाल पर किस करती हैं और फिर अचानक ही उनके कान पर काट लेती हैं। श्वेता के ऐसा करते ही आदित्य चैंक जाते हैं और श्वेता शरमा जाती हैं।