प्रियंका चोपड़ा की किताब बेस्ट सेलर में

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी किताब अनफिनिश्ड को रिलीज किया है जहां फिल्मों की दुनिया में उन्होंने अपनी मुकम्मल पहचान बनाई

Update: 2020-10-03 13:41 GMT

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी किताब अनफिनिश्ड को रिलीज किया है। जहां फिल्मों की दुनिया में उन्होंने अपनी मुकम्मल पहचान बनाई वहीं लेखन जगत में भी वे पीछे नहीं रहीं। उनकी किताब अनफिनिश्ड पिछले 12 घंटे में अमेरिका (यूएस) की बेस्ट सेलर बन गई है। एक्ट्रेस ने अपनी इस उपलब्धि को फैंस के साथ साझा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी किताब के बेस्ट सेलर होने की जानकारी दी है। यूएस के टॉप 10 बुक्स ने लिखा कि पिछले 24 घंटे में यूएस की बेस्ट सेलर्स में नंबर 1 पर प्रियंका चोपड़ा जोनस की किताब अनफिनिश्ड है। इसपर अपना आभार जताते हुए प्रियंका ने लिखा- सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें यूएस में पिछले 12 घंटों में नंबर 1 तक पहुंचाया। उम्मीद है आपको किताब पसंद आएगी। मालूम हो कि प्रियंका ने इस किताब में अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है, जिनसे गुजर कर इससे पहले एक्ट्रेस ने किताब के नाम को लेकर एक पोस्ट किया था। वे लिखती हैं - अजीब बात है, मैंने इस संस्मरण का नाम इसे लिखने से सालों पहले दिया था। 20 साल तक एक पब्लिक पर्सन रहने के बाद, जिसमें आगे और भी जीने और मेरी पर्सनालिटी से अलग कई और बातों की लिस्ट है। (हिफी)

Similar News