द्रौपदी बनकर निभाया महाभारत में किरदार, हासिल की लोकप्रियता

मशहूर शो महाभारत का हर किरदार आज भी यादगार है। इन्हीं में से एक हैं रूपा गांगुली द्वारा निभाया द्रौपदी का किरदार।

Update: 2020-11-26 07:31 GMT

मुंबई। बीआर चोपड़ा के मशहूर शो महाभारत का हर किरदार आज भी यादगार है। इन्हीं में से एक हैं रूपा गांगुली द्वारा निभाया द्रौपदी का किरदार। 

द्रौपदी की भूमिका में रूपा गांगुली ने जो प्रदर्शन किया, उसकी तारीफ आज की पीढ़ी भी करती है। कभी टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाली रूपा गांगुली अब राज्यसभा सांसद हैं। कल 25 नवंबर को रूपा ने अपना जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर आइए जानें महाभारत की इस द्रौपदी का फिल्मों से लेकर सियासी मंच तक के सफर के बारे में।

रूपा गांगुली ने 1986 में अपना पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट निरुपमा साइन किया था। यह हिंदी शॉर्ट फिल्म थी। इसके बाद बंगाली टीवी सीरीज मुक्तबंध में उन्हें पहला बड़ा ऑफर मिला। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे और फिर 1988 में हिंदी टीवी सीरीज गणदेवता से उन्हें घर-घर में लोग जानने लगे। अब तक लोग उनके अभिनय की प्रतिभा को जान चुके थे। फिर रूपा गांगुली के करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट महाभारत उन्हें मिला, जिसमें उन्होंने द्रौपदी के शानदार किरदार को जीवंत कर दिया। द्रौपदी के कैरेक्टर में रूपा इतनी पॉपुलर हो गईं कि आज भी उन्हें महाभारत की द्रौपदी के नाम से लोग याद करते हैं।

इसके अलावा भी रूपा ने कई हिंदी टीवी सीरीज और फिल्मों में काम किया है। इन्हीं में कुछ नाम हैं- कानून, चंद्रकांता, करम अपना अपना, कस्तूरी, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो है, उन्होंने पॉपुलर बंगाली सीरीज जन्मभूमि, द्रौपदी, इंगित, तिथिर अतिथि में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं।

Tags:    

Similar News