जन्मदिन विशेष- वेटर की नौकरी को बाय-बाय- सिंगिंग की बुलंदियों पर गिप्पी ग्रेवाल
डी जे बजा हो और गिप्पी ग्रेवाल के ''अँग्रेजी बीट'' का तड़का न लगे ऐसा संभव ही नही है! खासतौर पर जब आप पंजाबी गानों का शोंक रखते हो।
चंडीगढ़। डी जे बजा हो और गिप्पी ग्रेवाल के ''अँग्रेजी बीट'' का तड़का न लगे ऐसा संभव ही नही है! खासतौर पर जब आप पंजाबी गानों का शोंक रखते हो। पंजाब हो या यूपी, कनाडा हो या ऑस्ट्रेलिया ऐसी कोई जगह नहीं है, जहाँ गिप्पी के गानों का तड़का न लगा हो। दुनिया में अनेकों गायक है, जिन्होंने सिंगर बनने के लिए कड़ी मेहनत के दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। गिप्पी इन सबमे से सबसे अलग है, इनमें सिंगिंग के गुणों का समावेश ईश्वर की देन है। गिप्पी ग्रेवाल को सिंगिंग सीखने के लिए जरूरत नहीं पड़ी बल्कि ख़ुद ब ख़ुद ईश्वर द्वारा दी गई जादुई और मख़मली आवाज़ ने दुनिया को उनका दीवाना बना दिया। पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के जन्मदिन पर पेश है खोजी न्यूज़ की विशेष रपट...
पंजाब के लुधियाना जनपद की कूम कलाँ गाँव की गलियों में 2 जनवरी 1983 संतोष सिंह के यहाँ एक बेटे ने जन्म लिया, जिसको पिता संतोष सिंह और माता कुलवंत कौर ने नाम दिया रुपिंदर सिंह ग्रेवाल। जन्म लेने वाले बेटे को आगे जाकर गिप्पी ग्रेवाल के नाम से जाना जाने लगा। गिप्पी ग्रेवाल के भाई सिप्पी ग्रेवाल भी ऑस्ट्रेलिया के जाने माने फ़िल्म प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। गिप्पी ग्रेवाल बचपन से ही सिंगिंग से बड़ा लगाव रखते थे। स्कूल के स्टेज प्रोग्राम में गिप्पी ग्रेवाल मुख्य रूप से सिंगिंग और भंगड़े में भाग लेते थे। गिप्पी ग्रेवाल की प्रारंभिक शिक्षा कोट गंगूराय स्थित ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल से पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने पंचकूला की नॉर्थ इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद गिप्पी ग्रेवाल दिल्ली पहुंच गए, जहां पर उन्होंने वेटर का कार्य भी किया। मगर रब को तो कुछ और ही मंजूर था। उनको होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद भी नौकरी पसंद नहीं आयी, उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सिंगिंग को अपना कैरियर बनाने का निश्चय कर लिया। एक वह दिन और एक आज का दिन गिप्पी ग्रेवाल का नाम बुलंदियों पर है।
गिप्पी ग्रेवाल गायक के अलावा प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, डांसर के अलावा एक ऐक्टिंग भी है। पंजाब की अनेका अनेक फिल्मों में ऐक्टर के रूप में कार्य कर चुके गिप्पी ग्रेवाल ने अपने एक्टिंग के रूप में पहली फ़िल्म मेल करादे रब्बा की थी।
अंग्रेजी बीट गिप्पी ग्रेवाल का पहला ऐसा पंजाबी गाना रहा, जिसको बॉलीवुड ने भी प्रमुखता से स्वीकार किया था। अंग्रेजी बीट को बॉलिवुड की कॉकटेल फिल्म मे भी जगह दी गई। अंग्रेजी बीट के अलावा कार नचदी, पिंड नानके, जख्मी दिल,कच दा सामान, जट ऑन टॉप व फुलकारी गिप्पी के सबसे ज्यादा लोकप्रिय गानों में से एक है।
जीपी ग्रेवाल ने चक लई एल्बम से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। अपने अभिनय का परिचय गिप्पी ग्रेवाल बॉलीवुड में भी दे चुके हैं। सेकंड हैंड हसबैंड व लखनऊ सेंट्रल दो फिल्मों में वो काम कर चुके है। गिप्पी ग्रेवाल का एक छोटा सा परिवार है। उनकी पत्नी रवनीत कौर को 2 बेटे गुरूफतेह ग्रेवाल और गुरबाज़ ग्रेवाल है। कुल मिलाकर उनके निजी परिवार में 4 सदस्य है,जो पंजाब के खूबसूरत शहर चंडीगढ़ में रहते है।