बॉलीवुड में अमिताभ के पूरे हुए 52 साल

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कल्पना बिना अमिताभ बच्चन के करना ही मुश्किल है। अमिताभ बच्चन किसी अवतार से कम नहीं लगते

Update: 2021-02-16 18:45 GMT

मुंबई। अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह तो कभी ने सिनेमा का महानायक कहा जाता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कल्पना बिना अमिताभ बच्चन के करना ही मुश्किल है। बॉलीवुड फैंस के लिए अमिताभ बच्चन किसी अवतार से कम नहीं लगते। उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया है। बिग बी को फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल बीत गए हैं। इस मौके पर उनकी एक पोस्ट वायरल हो रही है। दरअसल अमिताभ बच्चन के एक फैन ने उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए एक ट्वीट में यह जानकारी दी कि सोमवार को महानायक को सिनेमा जगत में 52 साल पूरे हो गए हैं। यहां अमिताभ बच्चन की पुरानी और नई दो तस्वीरें नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के बाद बिग बी को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

इस ट्वीट को देखकर बिग बी खुद को भी रिप्लाई करने से नहीं रोक सके। उन्होंने इसे रीट्वीट कर बताया कि आज ही के दिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस पर अमिताभ बच्चन ने लिखा है, आज ही के दिन फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। फरवरी 15, 1969, 52 साल, आभार अमिताभ बच्चन ने मृणाल सेन की फिल्म भुवन शोम में एक वॉयस नैरेटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके बाद बतौर अभिनेता उन्होंने सात हिंदुस्तानी से डेब्यू किया। इसके बाद आनंद, परवाना, रेशमा और शेरा और बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिये।

Similar News