बाढ़ से तीन लोगों की मौत - इतने लापता - मचा कोहराम

बढ़ते जल स्तर के कारण सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया था।

Update: 2024-03-11 06:00 GMT

पेरिस। दक्षिणी फ्रांस में बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लापता हैं। यह जानकारी फ्रांसीसी मीडिया ने दी।

फ्रांसइन्फो रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक लापता लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। शनिवार रात इस क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिसके बाद पुलिस ने सक्रिय खोज एवं बचाव अभियान चलाया। रविवार शाम तक कार में दो मृत लोगों के शव मिले।

एक अन्य घटना में बेल्जियम के एक 62 वर्षीय व्यक्ति की उस समय मौत हो गई, जब उसकी कार एक पुल को पार करने की कोशिश में बह गई। बढ़ते जल स्तर के कारण सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया था।

Tags:    

Similar News