क्रेन पलटने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

पुलिस ने बताया कि क्रेन एक उत्खनक को उठा रही थी, जब वह एक वैन, एक ट्रक और एक अन्य वाहन पर पलट गयी।

Update: 2023-05-17 05:51 GMT

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में एक निर्माण स्थल पर मंगलवार को एक बड़ी क्रेन के पलट कर पास के वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।

टोक्यो पुलिस ने बताया कि क्रेन एक उत्खनक को उठा रही थी, जब वह एक वैन, एक ट्रक और एक अन्य वाहन पर पलट गयी। इस दौरान करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति वैन में फंस गया और बाद में उसकी मौत हो गयी, जबकि ट्रक में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह निर्माण स्थल टोक्यो के शिनागावा वार्ड में एक आवासीय क्षेत्र में स्थित है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Tags:    

Similar News