सशस्त्र हमलावर ने ग्यारह लोगों की हत्या की

मोंटेनिग्रिन शहर में शुक्रवार को एक सशस्त्र हमलावर ने गोलीबारी कर ग्यारह लोगों की हत्या कर दी और छह अन्य को घायल कर दिया

Update: 2022-08-13 05:22 GMT

बेलग्रेड।केटिनजे के मोंटेनिग्रिन शहर में को एक सशस्त्र हमलावर ने गोलीबारी कर ग्यारह लोगों की हत्या कर दी और छह अन्य को घायल कर दिया।

स्थानीय सार्वजनिक प्रसारक आरटीसीजी ने बताया कि केटिनजे के मोंटेनिग्रिन शहर में हुई इस गोलीबारी में ग्यारह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। 34 वर्षीय हमलावर पुलिस के साथ गोलीबारी के दौरान मारा गया।

सूत्रों के अनुसार गोलीबारी की घटना पारिवारिक विवाद के बाद हुई। इसके बाद हमलावर ने इस पहाड़ी शहर के लोगों और बच्चों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति को सिर और छाती में गंभीर चोट के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।

वार्ता

Tags:    

Similar News