कच्चे मकान में आग लगने से किशोरी की मौत

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेन्दूखेडा थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव में एक कच्चे मकान में आग लगने

Update: 2022-01-14 10:39 GMT

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेन्दूखेडा थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव में एक कच्चे मकान में आग लगने से घर के अंदर फंसी एक किशोरी की जलकर मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कठोतिया गांव में राम पटेल का पक्का मकान बन रहा था, जिसके कारण परिवार के सदस्य खलिहान के बने कच्चे मकान में रह रहे थे। कल रात परिवार के सदस्य लड्डू बनाने के लिए चले गए थे। घर पर अनुधारा पटेल (17) अकेली थी। इसी दौरान अचानक आग लग गयी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


वार्ता

Tags:    

Similar News