राजस्थान के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का 75 साल की उम्र में को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। मदन लाल सैनी का जन्म 13 जुलाई 1943 को सीकर में हुआ था। उनके एक बेटा और 6 बेटियां हैं।

Update: 2019-06-24 15:49 GMT

जयपुर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का 75 साल की उम्र में को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। मदन लाल सैनी का जन्म 13 जुलाई 1943 को सीकर में हुआ था। उनके एक बेटा और 6 बेटियां हैं। वह जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय थे। मदन लाल सैनी राज्यसभा सदस्य भी थे। और राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी के निधन के चलते राज्यसभा की कल की कार्यवाही स्थगित रहेगी। मदन लाल सैनी फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत के बाद शुक्रवार को राजस्थान से दिल्ली आकर भर्ती हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से मदन लाल सैनी की तबीयत खराब चल रही थी। इस दौरान वे मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। मदन लाल सैनी की ज्यादा स्थिति खराब होने जाने से उन्है एम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनसे मुलाकात करने मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे खुद अस्पताल पहुंचीं थी।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने श्रद्धांजलि दी 

ट्वीट करते हुए देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा श्भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आप जन-सरोकारों से निकटता से जुड़े रहे। शोक-संतप्त परिजनों, सहयोगियों और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। गतात्मा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

पीएम मोदी ने बताया बड़ी क्षति

पीएम मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा- श्री मदनलाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी जन्मजात प्रकृति और सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए उन्हें बहुत सम्मान दिया गया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सैनी जी के निधन से मैं स्तब्ध हूं राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी जी के निधन से मैं स्तब्ध हूं। मदनजी एक कुशल संगठनकर्ता होने के साथ सहज एवं सरल व्यक्ति के रूप में प्रतिष्ठित थे। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदना। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!

अशोक गहलोत ने श्रद्धांजलि दी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी के मौत पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा- श्भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस नुकसान सहन करने की शक्ति दें। आत्मा को शांति मिले।

Tags:    

Similar News