वर्ष 2018-19 के लिए संसदीय अनुश्रवण समिति में 18 सदस्य नामित

Update: 2019-01-17 14:42 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने 18 सदस्यों को वर्ष 2018-19 के लिए संसदीय अनुश्रवण समिति का सदस्य नामित किया है।

प्रमुख सचिव, विधान सभा सचिवालय, प्रदीप कुमार दुबे नेे इस संबध में अधिसूचना जारी कर दी है। जिन सदस्यों को नामित किया गया है उनमें राजीव कुमार सिंह,  प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, नितिन अग्रवाल,  प्रमोद उटवाल, डाॅ0 मंजू शिवाच,  जवाहर लाल राजपूत, धीरेन्द्र सिंह,  नन्द किशोर गुर्जर,  नीलम करवरिया,  योगेश वर्मा,  मूलचन्द्र सिंह, संगीता यादव,  सुरेश तिवारी,  राघवेन्द्र प्रताप सिंह,  अनीता,  लालजी वर्मा, मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खाॅ एवं  आशुतोष उपाध्याय शामिल हैं। 

Similar News