कोहरे के चलते बस ट्रक से टकराकर पलटी कई यात्री घायल

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में कोटा कानपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण

Update: 2022-01-13 05:40 GMT

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में कोटा कानपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण एक निजी यात्री बस एक ट्रक से टकराकर पलट गयी, जिसमें लगभग 12 यात्री घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि हुयी इस दुर्घटना में बस सवार करीब 12 यात्री हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद उनके पीछे आ रहे चार ट्रक और एक पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को नहीं देख पाई और जंगल में सड़क छोड़कर उतर गयीं। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का कारण घना कोहरा हो सकता है, क्योंकि कल रात से ही यहां घना कोहरा छाया हुआ था। घायलों को करेरा एवं शिवपुरी के अस्पतालों में ले जाया गया है।


वार्ता

Tags:    

Similar News