1 जून से खुलेगा लॉकडाउन- CM ने किया ऐलान

नागरिकों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक सौगात की तरह आज लॉकडाउन में छूट देने का ऐलान किया है।

Update: 2021-05-25 13:19 GMT

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेशवासियों को लॉकडाउन खोलने का आश्वासन दे दिया है। कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहां की मध्यप्रदेश में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू है। जिसमें लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई है। लॉकडाउन धीरे-धीरे करके एक हफ्ते तक बढ़ाया गया है। नए मामलों में कमी देखी गई है।

बहरहाल काफी लंबे समय बाद लॉकडाउन से मध्य प्रदेश के नागरिकों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक सौगात की तरह आज लॉकडाउन में छूट देने का ऐलान किया है। जाहिर है 1 जून के बाद लॉकडाउन में धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले थोड़े समय थोड़े थोड़े समय के लिए बाजार खोले जाएंगे। धीरे-धीरे बाजार के समय में वृद्धि होगी। उसके बाद बंद पड़े संस्थानों को भी धीरे-धीरे खोला जाएगा। अगर हालात सामान्य रहे तो आने वाले समय में सबकुछ सामान्य हो सकता है। इस बीच सरकार की नजर कोरोनावायरस की तीसरी लहर पर भी है। जिसको लेकर सरकार ने अभी से ही तैयारियां भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर राज्य के निवासियों से मास्क पहनने सामाजिक दूरी बनाए रखने हाथ धोने और साफ सफाई करने जैसी उचित व्यवहार का पालन करने की भी अपील की है। मुख्यमंत्री का कहना है कि यही एकमात्र उपाय है जिससे हम कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बच सकते हैं।

Tags:    

Similar News