केंद्र सरकार के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस का प्रदर्शन- किसानों के लिए...

केंद्र सरकार पर किसानों की सूखा राहत राशि को लेकर फर्जी लुकाछुपी का खेल करने का आरोप लगाया है।

Update: 2024-04-28 12:20 GMT

बेंगलुरु। राज्य के किसानों के लिए सूखा राहत फंड जारी करने को लेकर कर्नाटक कांग्रेस द्वारा राज्य मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार पर किसानों की सूखा राहत राशि को लेकर फर्जी लुकाछुपी का खेल करने का आरोप लगाया है।

रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर डीके शिवाकुमार और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता बेंगलुरु में केंद्र सरकार से सूखा राहत के लिए फंड जारी करने को लेकर प्रोटेस्ट करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

राजधानी मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए सूखा राहत हेतु केवल 3454 करोड रुपए जारी किए गए हैं। जबकि राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए सूखा राहत राशि के तौर पर 18172 करोड़ रुपए जारी किए जाने की मांग की थी। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने इस राहत राशि को जारी करने को लेकर केंद्र सरकार के ऊपर फर्जी लुकाछिपी के खेल का आरोप लगाया है।

Tags:    

Similar News