पिता ने पुत्री की गोली मारकर की हत्या

एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की भोपाल में बीफार्मा कर रही थी, जो कोरोना कर्फ्यू के दौरान अपने गांव आयी थी।

Update: 2021-07-05 13:18 GMT

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बहरोल थाना क्षेत्र के ग्राम झारई में आज सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की भोपाल में बीफार्मा कर रही थी, जो कोरोना कर्फ्यू के दौरान अपने गांव आयी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार झारई निवासी अशोक सिंह बैस की लड़की अंकिता (30) पिछले दो माह से अपने परिजनों के साथ गांव में रह रही थी। सुबह पेड़ पौधों को लेकर माता-पिता के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान लड़की ने मां का पक्ष लिया, तो पिता को गुस्सा आ गया और उसने अपनी 12 बोर की लायसेंसी बंदूक उठा ली और लड़की पर तान दी, तो वह भागकर किचिन में पहुंची, जहाँ पर पिता ने उस पर गोलियां चला दी।

गोली के छर्रे से बायं हाथ का अंगूठा तो उड़ गया, वहीं गले और चेस्ट पर छर्रे लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अशोक सिंह के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया और अशोक सिंह को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।

वार्ता

Tags:    

Similar News