सोनिया गांधी से ईडी की पुछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

(ईडी) की कार्यवाही के विरोध में आज उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाधीश कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

Update: 2022-07-27 12:10 GMT

उदयपुर। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्यवाही के विरोध में आज उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाधीश कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया।

शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस के निर्वतमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्स में किया गये विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में नारेबाजी की गयी।

इस अवसर पर गोपाल शर्मा ने कहा कि ईडी द्वारा बिना सबूत, तथ्यों एवं मनगढ़ंत तरीके से आरोप लगाकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी एवं राहुल गांधी को बेवजह परेशान किया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव पंकज कुमार शर्मा, सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, असरार अहमद, रियाज हुसैन, पूरण मेनारिया, फतेह सिंह राठौड़, नजमा मेवा फरोश,सहित कई पदाधिकारी एवं कांग्रेस जन मौजूद थे।

वार्ता

Tags:    

Similar News