देश के मुख्य न्यायाधीश नर्मदा महाआरती में हुए शामिल

मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े ने यहां कुछ समय नियमित तौर पर होने वाली नर्मदा महाआरती में हिस्सा लिया

Update: 2020-10-18 05:32 GMT

देश के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े नर्मदा महाआरती में हुए शामिल

जबलपुर। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित प्रसिद्ध ग्वारीघाट में नर्मदा महाआरती में शामिल हुए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े कल दोपहर में विमान से यहां पहुंचे। डुमना विमानतल पर शरद अरविंद बोबड़े की अगवानी राज्य उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव और अन्य न्यायाधीशों ने की। इस अवसर पर जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सूत्रों ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े ने यहां कुछ समय सर्किट हाउस में बिताया और शाम को नर्मदा नदी के तट पर ग्वारीघाट में नियमित तौर पर होने वाली नर्मदा महाआरती में हिस्सा लिया। शरद अरविंद बोबड़े ने रात्रि विश्राम यहीं पर किया।

शरद अरविंद बोबड़े आज मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कान्हा जाएंगे और रात्रिविश्राम भी वहीं पर करेंगे। इसके बाद वे सोमवार को नागपुर होते हुए वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

वार्ता

Tags:    

Similar News