आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 28अगस्त)

भारतीय और विश्व इतिहास में 28 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

Update: 2021-08-27 04:15 GMT

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 28 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-




1600 - मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1845 - प्रसिद्ध पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन का पहला संस्करण प्रकाशित।

1858 - उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म।

1896 - उर्दू प्रसिद्ध शायर फिराक गोरखपुरी का जन्‍म।

1904 - कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।

1914 - पहला विश्‍व युद्ध शुरू।

1916 - प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

1922 - जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।

1924 - जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।

1956 - इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर एशेज श्रृंखला जीती।

1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित।

1984 - सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1986 - भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी।

1990 - इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।

1992 - श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत की।

1996 - इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

1999 - मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद।

2008 - अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।

2018 - भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

(वार्ता)

Tags:    

Similar News