सो रही सरकार- जंगलराज में भगवान भरोसे महिलाओं की सुरक्षा- प्रियंका

यूपी में जंगलराज बताया है। उन्होंने कहा है कि जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

Update: 2021-06-23 09:12 GMT

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए यूपी में जंगलराज बताया है। उन्होंने कहा है कि जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराध हो रहे हैं कि रूह कांप जाए, लेकिन सरकार सो रही है। मथुरा में एक साल से लड़की को परेशान कर रहे गुंडों ने घर में घुसकर उसे छत से फेंक दिया। हमीरपुर में छेड़खानी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

Tags:    

Similar News