अमरनाथ यात्रा पर पड़ा कोरोना का साया-लगातार दूसरे साल यात्रा रद्द

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर चुके श्रद्धालु लगातार दूसरे साल बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे।

Update: 2021-06-21 13:25 GMT

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर चुके श्रद्धालु लगातार दूसरे साल बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। सरकार ने अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है। इससे पहले वर्ष 2020 में भी कोरोना महामारी की पहली लहर के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी।

सोमवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व विख्यात अमरनाथ यात्रा को रद्द किए जाने की जानकारी देते हुए कहा है कि लोगों के जीवन को बचाना बहुत ही अहम है। इसलिए अमरनाथ यात्रा को रद्द किए जाने का फैसला लिया गया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस बाबत जानकारी दी गई है। राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते श्री अमरनाथ जी की यात्रा रद्द कर दी गई है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सदस्यों से की गई चर्चा के बाद सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया है कि इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा सिर्फ प्रतीकात्मक ही रहेगी। हालांकि अमरनाथ गुफा पर सभी धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत आयोजन किया जाएगा। जिनकी पहले से ही परंपरा रही है। गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे लोगों की जाने बचाना अहम है। इसलिए लोगों के व्यापक हितों को देखते हुए एक बार फिर से यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

Tags:    

Similar News