कोरोना से 6453 हुए स्वस्थ, 182 की मौत

स्वस्थ होने वालों की संख्या नए संक्रमितों से अधिक रही। इस दौरान नये मामलों की संख्या 2,260 रही।

Update: 2021-05-22 10:54 GMT

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 6,453 और मरीज स्वस्थ हुए लेकिन इस दौरान 182 और मरीजों की मौत हो गयी।

राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या नए संक्रमितों से अधिक रही। इस दौरान नये मामलों की संख्या 2,260 रही।

राजधानी में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। दिल्ली में शनिवार को सक्रिय मामले 4,375 और घट कर 31,308 पहुंच गये।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 2,260 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 14,15,219 तक पहुंच गयी है जबकि 6,453 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 13,60,898 हो गयी।

इस दौरान 182 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 23,013 पर पहुंच गया। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.63 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 63,155 नमूनों का परीक्षण किया गया। और प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जाँच का औसत 9,82,060 है।

इस बीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घट कर 48,429 पहुंच गयी है।

वार्ता

Tags:    

Similar News