स्कूटर को बनाई कार- एक साथ 5 लोग हुए सवार- वीडियो वायरल

वायरल हो रही वीडियो को देखकर यूजर्स युवकों को नसीहत दे रहे हैं उधर पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दे दिया है

Update: 2022-05-28 13:49 GMT

मुंबई। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग अपनी जान हथेली पर लिये फिरते हैं। एक ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है, दो पहिया वाहन पर दो लोगों को सफर करने की अनुमति होती है कहीं हादसा ना हो जाये लेकिन मुंबई में कुछ युवक एक स्कूटर पर पांच बैठकर जा रहे हैं। वायरल हो रही वीडियो को देखकर यूजर्स युवकों को नसीहत दे रहे हैं उधर पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दे दिया है।

सोशल मीडिया एकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो को रमनदीप सिंह होरा नामक व्यक्ति ने अपलोड की है। इस वीडियो को शेयर करते वक्त फुकरा पैंटी की ऊंचाई एक स्कूटर पर 5 लोग लिखा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्हाइट स्कूटर पर 5 लोग बैठकर सफर कर रहे हैं जबकि दो पहिया वाहन पर नियमानुसार 2 लोगों को सफर करने की अनुमति होती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्टार बाजार के पास का बताया जा रहा है। इस वीडियो को रमनदीप सिंह होरा ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैनसन किया था, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर अपनी जान आफत में डाल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Tags:    

Similar News