घरेलू कलह के चलते पत्नि की हत्या कर फरार हुआ पति- ढूंढ रही पुलिस

शनिवार को घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

Update: 2022-06-25 11:05 GMT

बदायूं। जनपद के मूसाझाग क्षेत्र में शनिवार को घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बलिया नगला में घरेलू कलह के चलते आज सुबह विवाहिता सुधारानी (35) की उसके पति राजकुमार ने गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News