मर्डर करने के बाद 30 साल की महिला का सिर काटकर ले गए हमलावर

मृतक महिला पीले रंग का लैंगिक पहने हुए हैं और उसके बाएं पैर में एक बिछियां भी मिली है।

Update: 2024-05-08 05:51 GMT

जमुई। पुलिया के नीचे महिला का सिर कटा शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत पसर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन करने के बाद बरामद हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमलावरों द्वारा मर्डर के बाद महिला का सिर काट कर ले जाने की वजह से मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

जमुई जनपद के टाउन थाना क्षेत्र के अंबा एवं सिमरिया गांव के बीच स्थित 28 नंबर पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने एक महिला का सर कटा हुआ शव पड़ा हुआ देखा।

स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाते की मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन करने के बाद पुलिया के नीचे एक साड़ी से ढके हुए मिले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।Full View

हमलावरों द्वारा तकरीबन 30 वर्षीय महिला की हत्या करने के बाद उसका सिर काटकर ले जाने की वजह से मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक महिला पीले रंग का लैंगिक पहने हुए हैं और उसके बाएं पैर में एक बिछियां भी मिली है।

Tags:    

Similar News