सड़क दुर्घटना रोकने के लिए किये जायेगे उपाय: निरंजन

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न चौराहे, तिराहे एवं विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, लाइट लगाया जायेगा।

Update: 2020-11-21 07:50 GMT

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय राज मार्ग-28 के विभिन्न चौराहे, तिराहे एवं विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, लाइट लगाया जायेगा।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शनिवार को यहां कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने के लिए उपाय किये जा रहे हैं। जिले के ब्लैक स्पाट परसा हजाम, परसा जाफर चौराहा, गोटवा, कप्तानगंज चौराहा, भदावल, महूघाट, बबुरहवा चौराहा, रामजानकी तिराहा, पचवस चौराहा, विक्रमजोत, पटखापुर चौराहा पालीटेक्निक चौराहा के अलावा सबदेईया कला, चैनपुरवा ओवर ब्रिज के पूरबी छोर, पटेल चौराहा, संसारीपुर चैराहा, बडहर तिराहा, मझौआ चौराहा, अमहट पुल, हडिया ओवर ब्रिज, बड़ेवन ओबर ब्रिज पर टूटी रेलिंग ठीक कराने का निर्देश अधिकारियो को दिया है।

इसके अलावा इन चौराहों के आस-पास लिंक रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाये जाने की आवश्यकता है। आशुतोष निरंजन ने जहाॅ-जहाॅ रम्बल स्ट्रीक घिस गया है, उसकी मरम्मत कराने का निर्देश भी दिया है।

Tags:    

Similar News